सोनभद्र, नवम्बर 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। इससे गलन बढ़ गई है। वहीं दिन में निकली धूप भी सर्द हवा के कारण फीकी नजर आई। सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोग ठिठुरे नजर आ रहे हैं। सोनांचल में ठंड का कहर अब धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे आ गया। इससे गलन बढ़ गई। गुरुवार की सुबह से ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.