नई दिल्ली, जनवरी 11 -- दिल्ली में ठंड का सितम जारी है। सुबह घना कोहरा और दिनभर चलने वाली शीतलहर लोगों को अंदर तक ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। रविवार को भी दिल्ली की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। न्यूनतम पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिल्ली का आया नगर सबसे ठंडा रहा जहां न्यूबनतम पारा 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राहत की उम्मीद लगाए दिल्लीवासियों को फिलहाल इसी कड़कड़ाती ठंड से जूझना पड़ेगा। मौसम विभाग ने शीतलहर का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।सुबह कोहरे वाली दिल्ली में आज पालम, रिज और आयानगर जैसे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। संभावना है कि शीतलहर की यह स्थिति कल भी जारी रहेगी। आज सुबह पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता (visibility) 450 मीटर दर्ज की गई। वहीं सफदरजंग में दृश्यता 600 मीटर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.