मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 5 -- शहर में पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में भारी गिरावट आने से ठंड ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिये हैं। ठंड के बढने से बच्चे व बुजुर्ग रजाइयों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। सुबह और शाम व रात में हल्की ठंडी हवाओं के चलने से ठंड बढ़ती जा रही है। हालांकि दिन में धूप तेज निकलने के कारण दिन में ठंड का असर कम ही दिख रहा है। शुक्रवार की रात शहर का तापमान इस सर्दी के सीजन में सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार को तापमान 8.1 के मुकाबले शुक्रवार को तापमान घटकर 5.4 डिग्री पर पहुंच गया है, जो इस सर्दी के सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान है। एक रात में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री था। सुबह व शाम तथा रात में तापमान में कमी होने के कारण घर के बच्चे व बुजुर्ग कमरों में र...