बागपत, अप्रैल 23 -- लगातार पारा चढ़ता जा रही है। जिसके चलते गर्मी के तेवर और ज्यादा तल्ख होते जा रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पूरे दिन आसमान से बसरती आग ने लोगों को खासा परेशान किया। गर्मी का असर सड़क यातायात पर भी दिखाई दिया। सुबह 11 बजे से ही सड़कों पर कम लोग ही आते-जाते दिखाई दिए। बाजार सुनसान पड़े रहे। प्रचंड होती गर्मी ने आम आदमी से लेकर पशु-पक्षियों का हाल बेहाल कर रखा है। तन झुलसाऊ सूरज की तपिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। आदमी तो आदमी पशु पक्षियों को भी गर्मी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी सूर्य देव के तेवर काफी ज्यादा उग्र देखने को मिले। दोपहर में चुभन भरी धूप की वजह से लोगों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर में कूलर और पंखे भी लोगों को गर्मी से कोई राहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.