फरीदाबाद, नवम्बर 6 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में चल रही ठंडी हवा से तापमान में गिरावट आई है। इससे हल्की ठिठुरन भी बढ़ गई है। ठंडी हवा की वजह से धूप सुहा रही थी। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 34 से घटकर 27 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। फरीदाबाद में अब सुबह और शाम लोग गर्म कपड़ों में दिखाई देने लगे हैं। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का प्रभाव अब फरीदाबाद में दिखाई देने लगा है। बुधवार रात से चल रही ठंडी हवा से पारा घटने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अंत तक 25 डिग्री तक पहुंच सकता है। घर के अंदर अधिक ठंड अनुभव हो रही थी। इसके चलते लोग पार्कों, घर की छत और चबूतरे पर बैठकर धूप का आनंद ले रहे थे। हवा की वजह से धूप की तपिश शरीर को स...