रांची, मार्च 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो स्कूली शिक्षा व साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन ने झारखंड विधानसभा में माना कि पारा शिक्षकों को मानदेय देने में त्रुटि हुई है। इसमें सुधार के लिए राज्य सरकार विधि विभाग के साथ समीक्षा करेगी और उसके बाद निर्णय लेगी। शिक्षा मंत्री विधायक सुरेश बैठा के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब दे रहे थे। सुरेश बैठा ने पूछा कि पहली से पांचवीं और छठी से आठवीं तक के टेट पास सहायक शिक्षक को छठी से आठवीं तक का मानदेय दिया जाना है। बावजूद इसके टेट पास उच्च योग्यताधारी सहायक शिक्षक जो पहली से पांचवीं और छठी से आठवीं दोनों हैं और मध्य विद्यालय में पढ़ा रहे हैं, उन्हें छठी से आठवीं का मानदेय नहीं दिया जा रहा है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने विधायक स्टीफन मारंडी के कन्या उच्च विद्यालय के निर्माण के सवाल पर कहा कि पहले बालिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.