ललितपुर, दिसम्बर 15 -- मड़ावरा। तहसील भर क्षेत्र में सर्दी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार सुबह तहसील क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। सड़कों पर चलने वाले वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण सुबह के समय कड़ाके की ठंड महसूस की गई। वहीं सर्दी में किसानों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। सुबह के समय कोहरे के चलते किसान खेतों में काम करने से बच रहे हैं। जबकि इन दिनों गेहूं ओर आलू की फसल में सिंचाई और दवा की छिड़काव चल रहा है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा तो छंट गया, हालांकि इसके बाद निकली चिलचिलाती धूप भी ठंड की धार को पूरी तरह कम नहीं कर सकी। धूप निकलने के बावजूद हवा में ठंडक बनी रही, जिससे लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में नजर आए। सुबह और शा...