गिरडीह, नवम्बर 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हवा में नमी की मात्रा बढ़ती जा रही जिससे कनकनी बढ़ती जा रही है। लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है। रविवार को मौसम का पारा लुढ़क कर न्यूनतम 13 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इन हालात में कामकाजी लोगों को विशेष दिक्कत हो रही है। उन्हें अपने घर से जल्दी निकलना पड़ रहा है ऐसे में उन्हें जल्दी उठना भी पड़ रहा है और नहाना धोना भी पड़ रहा है। इधर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लोगों को अलग मेहनत करनी पड़ती है। इसमें भी देर रात तक लोगों को घर से बाहर रहना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग गरम कपड़े और विशेष तरह के खान पान आदि का सहारा ले रहे हैं ताकि ठंड से बचा जा सके। बढ़ती ठंड में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।...