सासाराम, दिसम्बर 18 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड में गुरूवार इस वर्ष का पहला ऐसा दिन था, जब पूरे दिन सूर्य का दीदार नहीं हो सका। अचानक बढ़े ठंढ़ के कारण लोग घरों में दुबके रहने को विवश हुए। बता दें कि अब तक लोग गुलाबी ठंढ़ का अहसास कर रहे थे। कई लोग यह भी आंकलन करने में जुटे थे कि इस वर्ष ठंढ़ कम पड़ेगी। परंतु गुरूवार की सुबह मौसम नया सवेरा लेकर आया। न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...