भदोही, दिसम्बर 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में कड़ाके की ठंड खूब सितम ढ़ा रहा है। घना कोहरा संग चली बर्फीली हवा से गलन इतना बढ़ गया कि तापमान रात्रि में 7.8 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री तक बना रहा। 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पक्षुआ हवा चला। सोमवार की सुबह कोहरा इतना घना था कि 40 मीटर तक के वस्तु साफ नहीं दिख रहे है थे। सुबह दस बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत प्रमुख सड़कों पर लाइट जलाकर वाहन रेंगते नजर आए। कड़ाके की ठंड ने हर वर्ग की दिक्कत बढ़ा दी है। पक्षुआ हवा का वेग आठ किमी प्रति घंटा रहेगा। कोहरा का प्रभाव अभी बना रहेगा। ठंड में इजाफा होने से लोगों की दिक्कत काफी बढ़ गई है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि बढ़ी ठंड में सेहत के प्रति थोड़ी सी लापरवाही हमें बीमार कर सकती है। ऐ...