लखनऊ, सितम्बर 6 -- काकोरी, संवाददाता। पारा इलाके में शुक्रवार रात हिंसक जानवर दिखने से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। तेंदुआ होने के शक में लोगों में दहशत फैल गई। जांच में फिशिंग कैट होने की पुष्टि की है। पारा इलाके के मोनार्क सिटी निवासी महेंद्र यादव के मुताबिक शुक्रवार रात 8 बजे वह घर के बाहर बैठे थे। तभी घर से सटे बाथरूम की छत पर तेंदुआ जैसा हिंसक जानवर दिखाई दिया। जानवर देख वह घबराकर घर के अंदर भागे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो वह जानवर चहल कदमी करता हुआ दिखाई दिया। कॉलोनी में यह खबर पहुंचते ही दहशत फैल गई। कॉलोनी के लोग घरों से निकलने में खौफ खा रहे हैं। बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। जानकारी होने पर वन और पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर मौके पर पहुंच जांच की। हालांकि जांच म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.