लखनऊ, फरवरी 8 -- पारा के एक टाइल्स के गोदाम में काम करने के दौरान एक मजदूर पर पत्थर गिरने से वह घायल हो गया। हादसा देखकर गोदाम में काम करने वाले साथियों ने पत्थर के नीचे दब मजदूर को निकालकर फौरन अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के परिजनों को हादसे की सूचना दी। मूलरूप से प्रतापगढ़ के सराय सुभद्रा निवासी अंकित (20) पारा थानाक्षेत्र के कुल्हड़ कट्टा स्थित टाइल्स के गोदाम में मजदूरी करता था। पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मजदूर अंकित करीब एक साल से टाइल्स गोदाम में रह कर मजदूरी करता था। रविवार दोपहर करीब एक बजे अंकित गोदाम में काम कर रहा था। तभी अचानक उसके उपर एक पत्थर आ गिरा। जिससे पत्थर अंकित के सिर पर जा गिरा और वह दब गया। घटना को देखकर गोदाम में काम करने वाले साथी एकत्र हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.