लखनऊ, दिसम्बर 6 -- काकोरी, संवाददाता। पारा में शुक्रवार रात घर के बाहर खड़ी कार और बुद्धेश्वर चौराहे के पास से बाइक चोरी हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पारा क्षेत्र के भपटामऊ निवासी अशरफ अली ने बताया कि शुक्रवार रात घर के बाहर खड़ी कार चोर ले गए। कार में जरूरी कागजात सहित बच्चों की मार्कशीट भी थी। हरदोई के संडीला निवासी अनस बुद्धेश्वर चौराहे के पास डीसीएम चालक भाई से मिलने बाइक से आया था। डीसीएम में बैठे भाई से मिलकर नीचे उतरने पर बाइक गायब थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...