लखनऊ, अगस्त 4 -- लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के दस्ते ने सोमवार को पपारा क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से निर्मित व संचालित 03 कार बाजार एवं सर्विस सेंटर को सील किया गया। पारा के पूर्वीदीन खेड़ा में 200, 300 व 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्डों पर ओंकार कार बाजार एंड सर्विस सेंटर, मल्टी ब्रैंड कार वर्कशॉप एंड सर्विस सेंटर व इंडियन मोटर्स सर्विसेज नाम से कार वर्कशॉप संचालित थे। प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना निर्मित किये गये इन तीनों संस्थानों के खिलाफ विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम द्वारा प्रश्नगत स्थनों को सील कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.