बलरामपुर, अप्रैल 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। अप्रैल माह में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गेहूं फसल की कटाई अभी पूरी नहीं हुई है। वहीं तेज धूप व लू ने किसानों के साथ-साथ आम जनमानस को परेशान कर दिया है। एक सप्ताह से बढ़ी गर्मी असर फसलों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहा वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह से गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया था। गुरुवार दोपहर के समय गर्मी का असर चरम पर रहा। 42 डिग्री पारा के साथ मौसम काफी गर्म दिखा। लोग मुख्य चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर गर्म हवाओं के चलते घरों में रहना मुनासिब समझा। बहुत आवश्यक कार्य पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। सुबह नौ बजे से ही गर्मी का असर बढ़ जाता है। दोपहर हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.