मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मौसम के मिजाज में हुए परिवर्तन से राहगीर परेशान रहे। सुबह से ही तेज धूप हो जाने से राहगीरों को तपते धूप में यात्रा करना पड़ा। वहीं शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। गर्मी शुरु हो जाने के बावजूद अभी तक सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई। जिले के तापमान में शुक्रवार को अचानक काफी वृद्धि हो गई। बीते एक सप्ताह से 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान बना रहता था। वहीं शुक्रवार को जिले के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो गयी। जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में वृद्धि होते ही नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग बिलबिला गए। नगर के बाजारों में दोपहर में सन्नाटा पसर गया। शादी-विवाह का शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.