जमशेदपुर, फरवरी 20 -- गर्मी में पानी-बिजली की ही किल्लत नहीं होती, बल्कि खून की कमी होने लगती है। जमशेदपुर में पारा चढ़ते ही ब्लड बैंकों में खून का संकट शुरू हो गया है। सूबे में सबसे अधिक रक्तदान जमशेदपुर में ही होता है, फिर भी हर साल कमी होने लगती है। इससे निपटने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। गुरुवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में टेस्टेड रक्त की मात्रा 8 यूनिट ही थी। हालांकि बिना जांच वाले 77 यूनिट खून स्टॉक में था। ब्लड बैंक में खून की कमी को देखते हुए अस्पताल के ही 21 कर्मचारियों ने रक्तदान किया और इस तरह शाम को खून का स्टॉक बढ़कर 106 यूनिट हो गया। एमजीएम के ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. वीबीके चौधरी और कर्मचारियों ने इन कर्मचारियों के रक्तदान की सराहना की। जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों सदर और एमजीएम अस्पताल में ब्लड बैंक हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.