गोंडा, अक्टूबर 12 -- गोण्डा, संवाददाता। अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह से गर्मी का मौसम विदाई की ओर है। सुबह सिहरन भरी होने लगी हैं। माह के दूसरे पखवारें के बारे में अनुमान है कि अब धीरे मौसम गुलाबी सर्दी का होता जाएगा। इस बीच रविवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री व अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो रही है। जिसके साथ ही पश्चिम की ओर से शुष्क हवाएं चलने लगी हैं। पछुवा हवाओं के असर से ही वातावरण से नमी घट रही है और रात के तापमान 29 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। पछुवा हवाओं के प्रभाव से ही दिन के तापमान 30 डिग्री के आसपास बने हुए हैं। अनुमान है कि इस सप्ताह के अंत तक तापमान लगभग इसी के आसपास बने रह सकते हैं। अलबत्ता आसमान पर हल्के फुल्के बादलों की मौजूदगी में न्यूनतम तापमान में आ...