धनबाद, दिसम्बर 7 -- धनबाद, संवाददाता। शहर में सर्दी का असर अब और दिख रहा है। सुबह और रात के बाद अब दोपहर में भी ठंड महसूस हो रही है। धनबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। सुबह और रात में ठंडी हवाएं चल रही हैं। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में कोहरे और धुंध का असर बढ़ेगा। तापमान में और गिरावट की संभावना है। झारखंड में ठंड का असर और तेजी से बढ़ने वाला है। राज्य के कई जिलों में 10 और 11 को शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए लोगों से सावधान रहने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.