फरीदाबाद, जनवरी 24 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एक दिन की बारिश के बाद फरीदाबाद में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में छह डिग्री की गिरावट आने से एक बार फिर ठंड लौट आई। बर्फीली हवा ने लोगों को एक बार फिर से ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। एक डिग्री की गिरावट से न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री से सीधे 20 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ नजर आया और आसमान में धूप भी खिली रही, लेकिन तेज और ठंडी हवाओं के आगे सूरज की तपिश भी बेअसर साबित हुई। धूप निकलने के बावजूद लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा महसूस की गई। मौसम में आए इस बदलाव का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। सुबह टहलने निकलने वाले लोगों ने एक बार फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लिया। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.