औरैया, दिसम्बर 13 -- मौसम का मिजाज और सख्त हो गया। न्यूनतम तापमान गिरकर करीब आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनपद में ठंड और गलन का असर तेज हो गया है। शनिवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी कम रही, जिसके कारण हाईवे और प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और कई स्थानों पर सुबह के समय जाम जैसी स्थिति भी बनी रही। दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाओं के साथ एक बार फिर कंपकंपी बढ़ गई। खासतौर पर सुबह-शाम दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र और खेतों में काम करने वाले किसान सबसे अधिक प्रभावित दिखे। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात पर भी असर पड़ा, वहीं दोपहिया वाहन चालकों को अधिक सावधानी बरतनी पड़ी। तेज ठंड को देखते हुए शहर और कस्बों के चौराहों पर जगह-जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.