वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के कारण अब एक बार फिर तापमान में गिरावट होगी। जिससे ठंड बढ़ेगी। इस दौरान कोहरा भी पड़ेगा। सुबह तेज धूप निकली थी। दिन का तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम 25.5 और रात का सामान्य से 1.5 डिग्री कम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम ठंड का ज्यादा अहसास होगा। सुबह कोहरा रहेगा। वहीं चार दिन बाद फिर एक विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान बढ़ेगा। यानी अगले एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ पास हुआ है। जिसके कारण तापमान में गिरावट होगी। जिसके कारण दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...