बहराइच, दिसम्बर 15 -- बहराइच। सीतापुर जिले के थानगांव थाने के रेंडा कोडर गांव निवासी ओम प्रकाश (34) पुत्र माधव राम ने रविवार शाम घर में तकरार पर जहर खा लिया था। जिसके चलते जब उसकी हालत बिगड़ने पर उसे नजदीकी सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज बहराइच मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सोमवार दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक के परिजनों में हाहाकार मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...