जमशेदपुर, फरवरी 8 -- पारा मेडिकल स्टाफ एसोशिएशन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को बैठक की गई। बैठक राजकीय पारा संस्थान एमजीएमएमसीएच जमशेदपुर में की गई। एसोशिएशन के अध्यक्ष रामवृक्ष महतो के नेतृत्व में की गई बैठक में मांग पूरी नहीं होने पर आगामी आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में रामवृक्ष ने बताया कि 2015 मे पारा मेडिकल कॉलेज के लिए स्वीकृति मिली है लेकिन अभि तक भवन निर्माण नहीं हुआ है ना ही अभी तक जगह चिन्हित की गई है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उन लोगों की काउंसिल द्वारा अंतिम वर्ष की ली जाने वाली परीक्षा मे अब सिर्फ ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछ जा रहे हैं। जबकि इसमें सब्जेक्टिव प्रश्न पर जोर दिए जाएंगे। झारखंड स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड द्वारा पारा मेडिकल की परीक्षा लिए जाने तथा अन्य बुनियादी मांगों को लेकर राजभवन रांची मे एक दि...