पटना, अगस्त 4 -- रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक प्रकट किया। सोमवार को जारी शोक संदेश में उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन की पहचान देश के सबसे बड़े आदिवासी नेता के रूप में थी। उनके निधन से झारखंड सहित पूरे राष्ट्र की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से एक युग का अंत हो गया हैं। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने भी शोक जताया और कहा कि शिबू सोरेन संघर्षों से उभरे अजेय योद्धा और झारखंड आंदोलन के सबसे बड़े नायक थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...