मधुबनी, फरवरी 27 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मिथिला के कई प्रसिद्ध स्थल संत महात्माओं की तपभूमि, कर्मभूमि व सिद्धस्थली रही है। इसी कड़ी में मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के रहुआ-संग्राम गांव स्थित पारसमणि स्थान संत शिरोमणि बाबा लक्ष्मीनाथ गोसाईं का सिद्ध कार्यस्थली व कर्मभूमि रही है। सालोंभर आस्था अर्पित करने यहां श्रद्धालु भक्त पहुंचते हैं। लेकिन महाशिवरात्रि तथा सावन मास की सोमवारी के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की भारी-भीड़ उमड़ती है। प्रति वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां चार से पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन होता है। महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों में शुमार रहुआ-संग्राम स्थित पारसमणिधाम को अब पर्यटक स्थल बनाने की मांग पुरजोर होने लगी है। योग, वेदांत, तंत्र-दर्शन, पुराण, शास्त्र, साधना व अन्य प्रतिष्ठित अध्येताओं के प्रणेता संत शिरोमणि लक्ष्मीनाथ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.