गिरडीह, अक्टूबर 27 -- डुमरी, प्रतिनिधि। छठ पूजा को लेकर पारसनाथ स्टेशन परिसर में भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा स्थापित कर इस बार बनवाया गया सफेद कबूतर की आकृतिनुमा पंडाल आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। पंडाल में सात घोड़ों पर सवार भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। ढाई लाख रुपये की लागत से पंडाल में स्थापित करने को लेकर प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। छठ के पहले अर्घ्य के दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कबूतर की आकृतिनुमा पंडाल का निर्माण का कार्य भी लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इस बार यह पंडाल प्रखंड के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहेगा। नव भारत संघ स्टेशन रोड ईसरी बाजार द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ पूजा के अवसर पर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी। संघ प्रत्येक वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.