गिरडीह, जनवरी 4 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। झारखण्ड-बिहार की धरोहर पारसनाथ वंदना पथ में कचरा का अंबार फैल रहा है। सड़क किनारे कचरा का अंबार व जहां-तहां फैली प्लास्टिक बोतल से पारसनाथ की खूबसूरती पर बट्टा लग रहा है। पारसनाथ का दीदार करने भारी संख्या में सैलानियों का जुटान हो रहा है, पर वंदना पथ की साफ-सफाई का ध्यान नहीं है। पारसनाथ आनेवाले पर्यटकों को भी मुकम्मल सुविधा नही मिल रही है। बताया जाता है कि झारखण्ड-बिहार की सबसे ऊंची चोटी सम्मेदशिखर जी पारसनाथ में इन दिनों रोज भारी संख्या में सैलानियों का जुटान हो रहा है। झारखण्ड समेत विभिन्न राज्यों से पर्यटक पारसनाथ की खूबसूरती का दीदार करने पहुंच रहे है। सम्मेदशिखर पारसनाथ धार्मिक मान्यता के साथ प्राकृतिक धरोहर के रूप में विश्व विख्यात है। श्रृंखलाबद्ध पारसनाथ पहाड़ की खूबसूरती पर्यटकों को बरबस अपनी...