बागपत, दिसम्बर 14 -- श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में पारसनाथ महामंडल विधान का आयोजन हुआ। विधानाचार्य गौरव भैया के निर्देशन में सबसे पहले शांति धारा, अभिषेक व नित्य नियम पूजन के बाद पारसनाथ महामंडल विधान की क्रियाएं शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के बीच 155 अर्घ्य चढ़ाकर पूजा अर्चना कर पुण्य अर्जित किया। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवचन करते हुए सौरभ सागर महाराज ने कहा कि मुनि हमेशा भक्तों को अच्छे उपदेश देता है। जिससे जीव के उज्ज्वल जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि क्रोध अगर बच्चे या किसी को सुधारने के लिए किया जाता है तो अच्छा है और अगर क्रोध से किसी का बुरा होता है तो वह खराब है। संध्या में गुरुभक्ति व आरती का आयोजन किया गया। समाज के लोगों द्वारा ब...