गिरडीह, मई 20 -- अजय भंडारी, पीरटांड़। झारखण्ड बिहार की सबसे ऊंची चोटी वन्य प्राणी आश्रयणी पारसनाथ की हरियाली इलाके के लिए प्राकृतिक उपहार है। पारसनाथ मकर संक्रांति मेला समिति का अथक प्रयास व ग्रामीणों के बीच बढ़ती जागरूकता के कारण पारसनाथ की हरियाली एक बार फिर झूम उठा है। गर्मी के मौसम में रुक रुककर बारिश भी इस वर्ष पहाड़ की हरियाली बचाने में सहायक साबित हुई है। समिति के सदस्य पर्यवारण संरक्षण की दिशा में बीते लगभग दस वर्षों से पारसनाथ क्षेत्र में वन प्रहरी के रूप में काम कर रहा है। बताया जाता है कि पर्यावरण और मानव के लिए जंगल पहाड़ नदियां बेहद महत्वपूर्ण है। पारसनाथ पहाड़ का भी पर्यावरणीय महत्व के साथ साथ आध्यात्मिक तथा आर्थिक महत्व है। लगभग 54 वर्ग किलोमीटर में फैला तथा समुद्र तल से लगभग 1365 मीटर ऊंची पारसनाथ पहाड़ क्षेत्र के लोगों के लिए ...