बेगुसराय, जनवरी 7 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ समारोहपूर्वक गोदभराई की गई। कार्यक्रम के दौरान सेविकाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एलएस कुमारी कृष्णा, शालिनी कुमारी, सुनीता कुमारी, हेमलता कुमारी सहित सेविका पूनम कुमारी,कमरून निशा बेगम, मीना कुमारी, शकीला बेगम, जीवछ कुमारी, गीता कुमारी, रोजी खातून, इंदु कुमारी, मधुमाला कुमारी सहित कई सहायिकाएं एवं अभिभावक महिलाएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.