सीवान, अक्टूबर 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। आंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम की अध्यक्षता में सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी व थाना प्रभारियों की विधानसभा चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हुई। बैठक में पारदर्शी नामांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निमित्त डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश व एसपी मनोज कुमार तिवारी ने तैयारी का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को कहा कि किसी भी स्तर पर उदासीनता या लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव को पारदर्शी व शांतिपूर्ण कराने पर जोर देते हुए डीएम-एसपी ने पारा मिलिट्री फोर्स का शत-प्रतिशत प्रयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने फ्लैग मार्च, चेक पोस्ट पर जांच व सभी संवेदनशील स्थलों पर पारामिलिट्री फोर्स की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया। डीएम ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.