मुरादाबाद, जनवरी 28 -- मूंढापांडे ब्लॉक सभागार में विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के संबंध में बुधवार को आयोजित बैठक में कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में शामिल ग्राम प्रधानों और रोजगार सेवकों को अधिनियम के बारे में बताते हुए विधायक ने कहा है कि प्रधानमंत्री की मंशा अनुरूप प्रत्येक गांव को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा यह कानून विकसित भारत जी राम जी लाया गया है। विकसित भारत जी राम जी बिल गांव की समग्र विकास की बेहतर कार्ययोजना तैयार करने का आधार बनेगा। इसके जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वावलंबी भारत के निर्माण का स्वपन भी पूरा होगा। जी राम जी के माध्यम से ग्राम पंचायतें गांव के विकास के लिए कार्य का स्वनिर्धारण कर स्वयं इसका क्रियान्वयन भी करेंगी। केन्द्र सरकार द्वारा प...