बलिया, नवम्बर 12 -- बलिया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में बुधवार को सदर तहसील के राजस्व ग्राम मिड्ढा में अधिसूचित फसल धान पर क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया गया। इस कार्य की निगरानी जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने किया। क्रॉप कटिंग के दौरान किसान कुबेरनाथ के खेत में 10 मीटर का समबाहु त्रिभुज बनाकर कटिंग की गई तथा उपज का तौल किया गया, जिसमें 16.350 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ। यह प्रक्रिया सीसीई एग्री एप के माध्यम से ऑनलाइन की गई ताकि पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर अपर सांख्यिकीय अधिकारी मनीष कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक मोतीलाल, लेखपाल अंकिता पाण्डेय, बीमा कम्पनी के जिला समन्वयक प्रवीण पाण्डेय, तहसील समन्वयक बलवंत गुप्त, प्रधान एवं अन्य किसान थे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.