मऊ, जनवरी 16 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में शुक्रवार को एसडीएम अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में लगे बीएलओ और संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में लगे बीएलओ और अन्य कर्मचारियों को पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कार्य में लगे कर्मचारी पूरी तन्मयता के साथ कार्य करें। जिससे मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए। किसी मतदाता का नाम छूट जाता है तो उसे फार्म 6 भरवाकर जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम गलत तरीके से सूची में नहीं जोड़ा जाय। ऐसा करने वाले कर्मचारी पर अभियोग पंजीकृत कराकर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने चुनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.