सीतामढ़ी, सितम्बर 28 -- सीतामढ़ी। सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर उतारने के मद्देनजर सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। कराए जा रहे कार्यों में पुरी पारदर्शिता हो साथ ही विहित गुणवत्ता एवं तय विशिष्टियों के अनुरूप कार्य कराना सुनिश्चित करें ताकि आम-आवाम लाभान्वित हो सके। उक्त बातें कलेक्ट्रेट स्थित परिचर्चा भवन में आयोजित जिला समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में स्थानीय सांसद -सह- अध्यक्ष देवेश चंद्र ठाकुर ने कहीं। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करें। इसके पूर्व जिलाधिकारी सीतामढ़ी के द्वारा सीतामढ़ी व शिवहर सांसद लवली आनंद को पौधा देकर स्वागत किया गया। वहीं अन्य जनप्रतिनिधियों का भी स्वागत अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.