गढ़वा, मार्च 17 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह भवनाथपुर विस के पूर्व भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने 19 मार्च से आयोजित होने वाले श्रीबंशीधर महोत्सव के आयोजन को लेकर स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव और जिला प्रशासन पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव किसी राजनीतिक दल विशेष जेएमएम और कांग्रेस का निजी आयोजन नहीं है, बल्कि एक सरकारी कार्यक्रम है। इसकी शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, सांसद वीडी राम और उनके प्रयास से किया गया था। उसे पारदर्शिता और भव्यता के साथ आयोजित किया जाना चाहिए। भानु ने कहा कि पूर्व में यह महोत्सव भव्य तरीके आयोजित किया जाता था। उसमें देश-विदेश के ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुति देते थे। उससे श्रीबंशीधर महोत्सव को एक अलग पहचान मिलती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक और जिला प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.