धनबाद, जनवरी 7 -- धनबाद, मुकेश सिंह कोल इंडिया की कोकिंग कोल बहुल इकलौती अनुषंगी कंपनी का आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) लांच होने जा रहा है। सूचीबद्ध होने के बाद बीसीसीएल को पारदर्शिता और प्रदर्शन के मोर्चे पर खरा उतरना होगा। अब तक बीसीसीएल कोल इंडिया के मातहत संचालित है। सूचीबद्ध होने के बाद बीसीसीएल को सेबी की गाइडलाइन का अनुपालन करना होगा। इसमें पहली शर्त है कि कुछ भी गोपनीय नहीं रहेगा। 100 प्रतिशत पारदर्शिता के साथ कंपनी को काम करना होगा। समय-समय पर वित्तीय एवं प्रदर्शन आधारित सभी रिपोर्ट सार्वजनिक करने होंगे। बता दें आईपीओ के तहत बीसीसीएल में 10 फीसदी हिस्सेदारी का विनिवेश किया जा रहा है। विनिवेश के कई फायदे हैं तो ट्रेड यूनियनों के नेताओं ने इसके नुकसान भी गिनाए। आईपीओ का मतलब है इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम), जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.