बोकारो, फरवरी 22 -- बीएसएल सीएसआर की ओर से बोकारो स्टील ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम व ट्रेनिज हास्टल मैदान में किया गया l प्रतियोगिता में जिलेभर के ग्रामीण क्षेत्र के 48 फुटबॉल क्लब की टीमें हिस्सा ले रही हैं l मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में खेले गए मैच में मोहनपूर की टीम ने नरकरा की टीम को शुन्य के मुकाबले 2 गोल से पराजित किया। दूसरे मैच में चैनपुर झोपड़ो की टीम ने स्टेान रोड तुपकाडीह टीम को शुन्य के मुकाबले 2 गोल से पराजित किया। ट्रेनिज हास्टल मैदान में खेले गए मैच में आदिवासी क्लब पारटांड़ की टीम ने शिबूटांड़ की टीम को 1 के मुकाबले 5 गोल से बुरी तरह से पराजित किया। अंतिम मैच में अंबेडकरनगर तुपकाडीह की टीम ने राधानगर दुधीमाटी की टीम को शुन्य के मुकाबले 2 गोल से बुरी तरह से हराकर अगले चक्र में प...