गुमला, अप्रैल 7 -- बसिया, प्रतिनिधि। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी का पर्व रविवार को बसिया प्रखंड क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और पारंपरिक भव्यता के साथ मनाया गया। बसिया, कोनबीर, लौंगा,ससिया, कुम्हारी समेत कई गांवों से रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए पारंपरिक परिधानों में भाग लिया।कोनबीर और बसिया रामनवमी पूजा समिति के तत्वावधान में श्रद्धालुओं ने कोयल नदी स्थित नकटी देवी स्थल में झंडोत्तोलन और पूजा-अर्चना की। यहां पारंपरिक हथियारों जैसे तलवारबाजी का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। सागर धाम पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शरबत, गुड़ और चने की व्यवस्था की गई थी। वहीं बसिया थाना चौक पर बसिया रामनवमी समिति द्वारा पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र का शानदार प्रदर्शन हुआ।रामनवमी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.