रांची, फरवरी 19 -- रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के नए भवन परिसर में गुरुवार को आदिवासी छात्र संघ द्वारा पारंपरिक 'सरना झंडा गड़ी' कार्यक्रम आयोजित किया गया। संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में छात्रों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्य पुजारी पीटर उरांव ने पुराने झंडे की जगह नया सरना झंडा स्थापित कराया। इस सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी धार्मिक आस्था प्रकट की। मौके पर संघ के पूर्व सचिव मोनू लकड़ा, निशांत तिर्की, दीपा कच्छप, दिनेश उरांव, लालेश्वर उरांव, सिम्मी मुर्मू, अंशु टोप्पो, किरण उरांव, सुभाषि तिर्की, मनीषा एक्का, बरखा उरांव, सुशील उरांव सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...