पौड़ी, जुलाई 13 -- जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने रविवार को पैठाणी स्थित प्राचीन राहु मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में होने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए अफसरों को मंदिर का संपूर्ण मास्टर प्लान बना कर व्यवस्थित विकास की योजना बनाने के निर्देश दिए। रविवार को मंदिर का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कहा कि मंदिर के निकटवर्ती खाली भूभाग का सीमांकन कर उसे मास्टर प्लान में शामिल किया जाए। उन्होंने संस्कृति विभाग को मुख्य मंदिर का रासायनिक उपचार (केमिकल ट्रीटमेंट) कराने और पंचायतन शैली के इस पौराणिक मंदिर का सुदृढ़ीकरण पारंपरिक शैली में ही करने के निर्देश दिए। कहा कि मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, आने-जाने के रास्ते और पार्किंग जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए स्थल का चयन कर जल्द प्रस्ताव तैयार किया जाए। मंदिर समिति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.