प्रयागराज, फरवरी 18 -- आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आईक्यूएसी और चित्रकला विभाग की ओर से बुधवार को पारंपरिक लोक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। नंदिता कुमारी ने प्रथम, नंदिनी निषाद ने द्वितीय तथा अर्पिता गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन छात्राओं ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। न्यायमूर्ति उमेश कुमार और अध्यक्ष शासी निकाय पंकज जायसवाल ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में उपप्राचार्या प्रो. ईभा सिरोठिया, प्रो. अंजू श्रीवास्तव, प्रो. नीलांजना जैन रहीं। स्वागत प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक, संचालन डॉ. किरण मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन चीफ प्रॉक्टर डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका, डॉ. चित्रा, डॉ. अमित, डॉ. सव्यसाची, डॉ. दामिनी आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.