सराईकेला, फरवरी 9 -- सरायकेला,संवाददाता। आगामी एक मार्च को बाहा पर्व महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। आदिवासी दिशोम जाहेरगाढ़, सीनी की और से बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। बाहा पर्व महोत्सव के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मांझी बाबा कानूराम माझी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाहा पर्व महोत्सव 1 मार्च, रविवार को दिशोम जाहेरगाढ़ परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया जाएगा। बैठक में सभी गांवों के माझी बाबा को नेवता गिरा (निमंत्रण) देने पर चर्चा हुई। साथ ही यह भी तय किया गया कि कार्यक्रम पूरी तरह पारंपरिक स्वरूप में आयोजित होगा। आयोजन स्थल जाहेरगढ़ की साफ-सफाई, पूजा व्यवस्था और समाज के विशिष्ट लोगों को सम्मानित करने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। बताया गया कि सीनी में बाहा महोत...