लखनऊ, अप्रैल 13 -- -दिलकुशा गार्डेन में बीहू पर्व पर पारम्परिक नृत्य और गायन की प्रस्तुति दी गई लखनऊ, कार्यालय संवाददाता नवाबों के शहर लखनऊ में रविवार को बिहू फेस्टिवल के रंग दिखे। असम एसोसिएशन लखनऊ की ओर से दिलकुशा गार्डेन में रंगारंग कार्यक्रमों के बिहू उत्सव मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय असमिया समुदाय के लोगों समेत अन्य लोग शामिल हुए। वसंत और नई फसल का स्वागत करने वाले बिहू पर्व के उपलक्ष्य में दिलकुशा गार्डेन को रंग-बिरंगे फूलों और पारंपरिक असमिया सजावट से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत बिहू नृत्य और गीतों से हुई, जिसमें युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में झूमते नजर आए। ढोल, पेप्पा और गागणा की मधुर धुनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, असमिया व्यंजनों जैसे पिठा और लारू के भी स्टॉल लगाए गए। जिसका लोगों ने खूब लुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.