गंगापार, जनवरी 14 -- बसंत ऋतु के आगम की प्रतीक लोहड़ी पर्व थानापुर गांव के सामने हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने अलाव जलाकर लोहड़ी की तिल, गुड़, चावल, मूंगफली आदि को आग में अर्पित कर पूजा-अर्चना करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। लोहड़ी में एकत्रित पुरुष और महिआओं ने लोकगीत गाए तथा पारंपरिक नृत्य भांगड़ा और गिद्दा का आनंद लिया। आयोजक अशोक अग्रवाल जो पंजाब के मूल निवासी और इफको में अधिकारी है ने लोहड़ी पर्व की मान्यता पर प्रकाश डालते हुए बताए कि इससे परिवार में खुशहाली आती है और नई फसल के लिए ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। लोहड़ी पर्व पर नवविवाहित जोड़ों और नवजात शिशुओं के लिए विशेष आयोजन किए जाते हैं, जहां उन्हें उपहार भेंट कर बधाइयां दी जाती है। इफको अधिकारी राजेश सिंग जो बड़वर हरियाणा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.