सीवान, मार्च 17 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली सामाजिक सौहार्द के साथ पारंपरिक ढंग से मनाया गया। शुक्रवार को सुबह होते हीं लोगों पर होली का खुमार दिखने लगा। दोपहर तक ढोल, मजीरा के साथ प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर, रामपुर, सारीपट्टी, महमदा, मलमलिया सहित सभी गांवों में होली का हुड़दंग धूल, कीचड़ से शुरू होकर कपड़ा फाड़ तक चला। कुछ गांवों में होली के रंग में रंगे ग्रामीणों की टोली ढोल, मजीरा के साथ गांव में घुम-घुम कर होरी, झूमर, फाग का गीत गाते रहे। इन्हीं कुछ ग्रामीणों के चलते ढोल, मजीरा के साथ फगुआ व झुमर गाने की परम्परा चली आ रही है। वहीं आज की युवा पीढ़ी डीजे की धुन पर आधुनिक होली गीतों के साथ ठुमके लगाती रही। शाम होते हीं लोगों ने नए कपड़े धारण कर एक - दूसरे को गुलाल लगाकर व गले मिलकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.