जमशेदपुर, फरवरी 24 -- जमशेदपुर । आदिवासी संस्कृति के पावन पर्व बाहा के अवसर पर विभिन्न आदिवासी बहुल इलाकों में पारंपरिक बाहा सेंदरा का भव्य आयोजन किया गया। परसूडीह, सरजमदा, छोलागोड़ा, शंकरपुर, पोंडेहासा, सुंदरनगर और बुलनगोड़ा जैसे क्षेत्रों में उत्सव का खास उत्साह देखने को मिला, जहां ग्रामीणों ने अपनी सदियों पुरानी परंपराओं को जीवंत रखा। बाहा पर्व प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का त्योहार है। इस अवसर पर बाहा सेंदरा की परंपरा निभाई गई, जिसमें ग्रामीणों ने संगठित होकर हिस्सा लिया। परंपरा के अनुसार, गांव-गांव में युवाओं और पुरुषों की टोलियों ने मुर्गियों का शिकार किया। यह प्रक्रिया केवल आयोजन नहीं, बल्कि आदिम संस्कृति और सामूहिक एकजुटता का प्रतीक मानी जाती है। शिकार के बाद शाम को गांव के अखड़ा और सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक भोज का आयोजन क...