बागेश्वर, मई 12 -- जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिले में पारंपरिक कृषि को नई ऊर्जा और आधुनिक दृष्टिकोण से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने काली और लाल धान की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने की एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। ऐसी धान की किस्में जो पोषण से भरपूर हैं और बागेश्वर की जलवायु के लिए उपयुक्त भी है। राष्ट्रीय कृषि विस्तार एवं प्रौद्योगिकी मिशन के अंतर्गत शुरू की गई यह पहल केवल नई फसलें उगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बागेश्वर के किसानों की आर्थिक दशा को एक नई दिशा देना है। गहरे रंग, खास स्वाद और स्वास्थ्यवर्धक गुणों वाली काली और लाल धान की मांग आज देश-विदेश के स्वास्थ्य जागरूक उपभोक्ताओं के बीच तेज़ी से बढ़ रही है। एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर यह धान अब वैश्विक बाजार में 'सुपरफूड का दर्जा पा चुकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.