सिमडेगा, नवम्बर 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्ववाधान में आयोजित लीग टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेला गया। अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में पहला मैच बारूद क्रिकेट क्लब बनाम केंद्रीय विद्यालय की टीम के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बारूद क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में 05 विकेट खोकर 234 रन बनाया। जवाबी पारी खेलते हुए केंद्रीय विद्यालय की टीम 17.4ओवर में 61 रन बना कर ऑल आउट हो गई। दूसरा मैच पायवोट क्रिकेट क्लब बनाम एएसके क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाना था। पाइवोट क्रिकेट क्लब की टीम समय पर ग्राउंड पहुंच गई। लेकिन किसी कारणवश एएसके क्रिकेट क्लब की टीम नहीं आई। जिस कारण नियमानुसार पायवोट क्रिकेट क्लब की टीम को वॉकओवर देते हुए विजेता घोषित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...